Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Following the High Court's direction, the PWD road was removed from a farmer's 84-marla land.
{"_id":"69f0a3c8782917bcaa0a3c49","slug":"video-following-the-high-courts-direction-the-pwd-road-was-removed-from-a-farmers-84-marla-land-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: हाईकोर्ट के निर्देश पर किसान की 84 मरले जमीन से हटाई गई पीडब्ल्यूडी की सड़क, ग्रामीणों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: हाईकोर्ट के निर्देश पर किसान की 84 मरले जमीन से हटाई गई पीडब्ल्यूडी की सड़क, ग्रामीणों को हुई परेशानी
नोरता गांव में किसान की 84 मरले जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद आखिर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया। किसान पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने 2017 में अपनी जमीन की निशानदेही करवाई थी, जिसमें आधे एकड़ से अधिक जमीन पर पीडब्ल्यूडी की सड़क और बेस्ट फूड इंडस्ट्री का कब्जा सामने आया था। इसके बाद 2018 में उन्होंने अपनी जमीन वापस लेने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। मई 2025 में करनाल सैशन कोर्ट से पवन के पक्ष में फैसला आया, लेकिन इसके बावजूद उसे कब्जा नहीं मिल सका। न्यायिक आदेश के बाद भी समाधान न होने पर किसान को बार-बार इंद्री तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े।
आखिरकार तंग आकर किसान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कब्जा दिलवाने के निर्देश मांगे। हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल से पहले किसान को उसकी जमीन का कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद पटवारी और कानूनगो सोमवार सांय मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी की सड़क को जेसीबी मशीन की मदद से जगह से उखाड़ दिया। किसान पवन ने बताया कि फिलहाल प्रशासन की ओर से सड़क को उखाड़ दिया गया है। बेस्ट फूड इंडस्ट्री से कब्जा दिलाने के प्रश्न पर अधिकारियों ने मौन धारण किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।