Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : HUDA Employees Union strike continues for the fourth day in Karnal, resentment against contractor for not getting salary
{"_id":"67ef7f376666d339e807eaf9","slug":"video-huda-employees-union-strike-continues-for-the-fourth-day-in-karnal-resentment-against-contractor-for-not-getting-salary-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में हुडा कर्मचारी यूनियन की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, वेतन न मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में हुडा कर्मचारी यूनियन की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, वेतन न मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारी ठेकेदार कुनाल मदान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी महीने का वेतन अब तक जारी नहीं किया है, जबकि मार्च महीना भी समाप्त होने वाला है।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम ने बताया कि ठेकेदार के अंतर्गत कच्चे कर्मचारी विभिन्न सेक्टरों में सफाई का कार्य करते हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने से वे लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई का पूरा पैसा भी जमा नहीं किया गया है।
कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि ठेकेदार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रहा है और हर महीने उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर कर रहा है।
गुरुवार तक कर्मचारियों ने संपदा अधिकारी, डीसी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को हड़ताल की जानकारी दे दी थी, लेकिन जब ठेकेदार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया, तो शुक्रवार से उन्होंने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।