Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In Karnal, the Bengali Colony organized the 'Sindur Khela' ritual and a religious procession as part of the Durga Puja celebrations on Vijayadashami.
{"_id":"68de44f42525fd0b3f086932","slug":"video-in-karnal-the-bengali-colony-organized-the-sindur-khela-ritual-and-a-religious-procession-as-part-of-the-durga-puja-celebrations-on-vijayadashami-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में बंगाली कॉलोनी में दुर्गा पूजा समारोह के अंतर्गत विजयदशमी पर 'सिंदूर खेला' और शोभायात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में बंगाली कॉलोनी में दुर्गा पूजा समारोह के अंतर्गत विजयदशमी पर 'सिंदूर खेला' और शोभायात्रा का आयोजन
करनाल की बंगाली कॉलोनी में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह का आज विजयदशमी के अवसर पर भक्तिमय समापन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ 'सिंदूर खेला' में हिस्सा लिया। महिलाओं ने परंपरागत रूप से एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
दोपहर में गाजे-बाजे के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धा और उल्लास के साथ नहर की ओर ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जो भक्ति भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा के अंत में पश्चिमी यमुना नहर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां को अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया।
मां दुर्गा पूजा समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन हर साल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करता है। सिंदूर खेला और शोभायात्रा के माध्यम से हम मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।