{"_id":"6891df2e3a309e85ad093d7b","slug":"video-memorandum-given-to-sdm-for-non-payment-of-salary-to-sanitation-workers-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: सफाई कर्मचारियों को वेतन ना मिलने पर एसडीएम को दिया गया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: सफाई कर्मचारियों को वेतन ना मिलने पर एसडीएम को दिया गया ज्ञापन
गांव झीवरहेड़ी में सफाई कर्मचारियों के वेतन न मिलने व उनको अपशब्द कहने पर चल रहा विवाद काफी गर्मा गया है। भारतीय किसान यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन सहित अन्य लोग एसडीएम राजेश सोनी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे। एसडीएम के कार्यालय में न होने के कारण नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दूमन ने कहा कि गांव झिवेरहेड़ी में सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया है और उनको अपशब्द भी कहे गए जिसको लेकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। इसी के चलते मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।