{"_id":"69da6977ce49027a150c97f5","slug":"video-21-acres-of-wheat-crop-destroyed-due-to-fire-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: आग लगने से 21 एकड़ गेहूं की फसल नष्ट, दमकल कर्मियों की हड़ताल से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: आग लगने से 21 एकड़ गेहूं की फसल नष्ट, दमकल कर्मियों की हड़ताल से हुई परेशानी
दमकल कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार को जिलेभर में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई, जिनमें करीब 21 एकड़ गेहूं की फसल, करीब सात एकड़ में फाने व एक खेत में खड़ी बीट कार आग की भेंट चढ़ गई। कुछ ही समय के दौरान तीनों जगहों पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आग पर काबू पाने के लिए के लिए बाबैन क्षेत्र में आयोजन के चलते मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल दमकल गाड़ी को भी आग बुझाने के लिए भेजना पड़ा।
होमगार्ड के जवान लीडिंग फायरमैन के नेतृत्व में आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन इन जवानों के पास आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रशिक्षण नहीं था, जिसकी वजह से इनको लीडिंग फायरमैन को सपोर्ट देने में दिक्कत का सामना करना पड़ा व आग के बीच अपनी सुरक्षा का भय भी सताता रहा। वहीं रोडवेज चालकों को भी दमकल गाडी़ चलाने का कोई प्रशिक्षण नहीं था। चालक दमकल केंद्र से घटनास्थल तक बिना किसी दिक्कत पहुंच गए, लेकिन आग के करीब फायरमैन के इशारे समझते हुए गाड़ी को आगे पीछे करने व पंप सिस्टम चलाने व बंद करने की दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिसके कारण लीडिंग मेन व होमगार्डों को आग पर काबू पाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा और मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
शनिवार को दमकल केंद्र में सबसे पहली सूचना मंडोखरा व चांदपुर के खेतों में खड़ी फसल में आग लगने की आई। बाबैन से पहुंची दमकल गाड़ी पर तैनात कर्मियों ने आग को तेजी से फैलता देखते हुए अतिरिक्त सहायता मांगी, जिसके बाद एक गाड़ी शाहाबाद से व एक गाड़ी बाबैन में मुख्यमंत्री के दौरे के चलते उनके काफिले से भी भेजनी पड़ी। यहां आग पर काबू पाने तक मंडोखरा के किसान रणधीर सिंह के खेत में छह एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चादंपुर के किसान बलवीर सिंह के डेढ़ एकड़ व हमीदपुर गांव के किसान सुखविंद्र के करीब दो एकड़ में फाने जल गए। यहां आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।