सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini inspected the wheat procurement process at Babain grain market.

कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी ने बाबैन अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा, किसान को किया सम्मानित

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:27 PM IST
CM Saini inspected the wheat procurement process at Babain grain market.
सरकार उनकी फसल को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। खरीद प्रणाली और अधिक पारदर्शी हो, इसके लिए ही कईं नई पहल शुरू की है। इनका अभी से ही किसानों को फायदा दिखाई देने लगेगा। फसल नुकसान एवं भरपाई के लिए कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया है। कुरुक्षेत्र के छह गांव, फतेहाबाद के नौ, हिसार के 10 गांव तथा सिरसा के दो गांव शामिल हैं। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। उन्होंने शनिवार को बाबैन अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और फसल की गुणवत्ता एवं नमी की स्वयं जांच की। मंडी की सफाई व्यवस्था, फसल उठान और अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने सामने गेहूं बेचने वाले हमीदपुर निवासी किसान धर्मचंद को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने किसानों और व्यापारियों से उनकी समस्याएं जानी तो वहीं किसानों नेबताया कि इस बार गेहूं की आवक संतोषजनक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। गेहूं की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा किसानों को भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में निरंतर कार्य कर रही है और मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। खरीद प्रक्रिया और पारदर्शी हो, इसके लिए सरकार कईं कदम उठा रही है। इस अवसर पर बाल कल्याण परिषद की सुमन सैनी, मंडी प्रधान जगदीश ढींगरा, सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, मार्किट कमेटी चैयरमेन जसविंद्र जस्सी, सचिव गुरमीत सैनी, डिंपल सैनी, विनोद सिंगला, सतबीर मंगोली, कृष्ण गोयल, आदित्य दहिया सहित किसान एवं व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वाहन की फोटो के आधार पर भी गेट पास की दी अनुमति मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नामांकित व्यक्तियों को भी बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में जवाबदेही बढ़ाने के लिए एंट्री गेट पास जारी करते समय वाहन नंबर और वाहन/लोड की फोटो दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बहुत पुराने या नए वाहनों के मामलों में, जहां वाहन नंबर उपलब्ध नहीं होता, वहां केवल वाहन की फोटो के आधार पर भी गेट पास जारी करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Gas Crisis: शादियों के लिए बिना अनुमति नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, बक्सर में जिला प्रशासन का सख्त निर्देश | Buxar

11 Apr 2026

Video: जिला परिषद में पूर्व सैनिक संघ धर्मपुर ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

11 Apr 2026

दो महीने तक बेटी के शव के साथ रहता रहा पिता, ऐसे हुआ खुलासा

11 Apr 2026

Mandi: ज्योति स्वयं सहायता समूह बिहनधार की महिलाएं बनीं स्वावलंबी, देखें वीडियो

11 Apr 2026

हिमाचल हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन जारी करने के दिए आदेश दिए, क्या बोले हर्षवर्धन चौहान? | Himachal

11 Apr 2026
विज्ञापन

फतेहपुर: कड़ी निगरानी में बार चुनाव की मतगणना, कचहरी से लाइव दिख रहा हर राउंड

11 Apr 2026

Udaipur News: पार्किंग से शुरू, लाठी तक पहुंची बात, सड़क पर भिड़े महिला चालक और दुकानदार; VIDEO वायरल

11 Apr 2026
विज्ञापन

Jammu News; नशा मुक्ति अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक, जल्द होगी शुरुआत

11 Apr 2026

Video: अखिलेश्वर महादेव बनांदर मेले का शानदार आगाज, मोहित गर्ग के पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक

11 Apr 2026

कानपुर रिंग रोड: पार्ट-वन के काम ने पकड़ी रफ्तार, निचली गंग नहर पुल पर रखे गए गार्डर

11 Apr 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं से बदसलूकी, पैसे लेकर दर्शन कराने की शिकायत

11 Apr 2026

रोहतक में जेईई-नीट व प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क तैयारी कर रहे विद्यार्थी

11 Apr 2026

फतेहाबाद के रतिया में नहर में पैर फिसलने से युवक की मौत, ब्राह्मणवाला गांव में मातम

11 Apr 2026

मथुरा नाव हादसा: जगरांव के 5 श्रद्धालुओं की मौत, पीपा पुल से टकराने के बाद हादसा

फतेहाबाद में बायोमेट्रिक की शर्त पर भड़के किसान, रतिया में संजय गांधी चौक पर लगाया चक्का जाम

11 Apr 2026

यमुनानगर में मंडी नियमों के विरोध में किसानों का धरना, 3 घंटे किया सांकेतिक रोड जाम

11 Apr 2026

लोधा के गांव ककौला में युवक के रंजिशन सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

11 Apr 2026

प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ कर्मी ने बचाई यात्री की जान

11 Apr 2026

फिरोजपुर शहर दाना मंडी में गेहूं की आवक शुरू, सरकारी खरीद नहीं हुई

रोहतक में सीमेंट व सरिया व्यापारी को मारी गोली, अज्ञात हमलावर पैदल वारदात अंजाम देकर भागा

11 Apr 2026

मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होने पर भड़के भाकियू के लोग, शुरू किया धरना प्रदर्शन

11 Apr 2026

पानीपत में किसानों का आक्रोश, डाहर टोल पर 10 मिनट बंद रहा नेशनल हाईवे

11 Apr 2026

मथुरा नाव हादसे में मोगा की महिला ने भी गंवाई जान, आज आएगा शव

11 Apr 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस

11 Apr 2026

भिवानी के ढिगावा मंडी में लोहारू एसडीएम ने लिया फसल खरीद का जायजा

11 Apr 2026

प्रेम प्रसंग में युवक का गला रेता, हत्या का प्रयास; शाहबाद के ओसी गांव में सनसनी

11 Apr 2026

Video: प्रतापनगर में अवैध शराब की 149 पेटी बरामद, दुकान-घर-बाथरूम से मिली खेप

सिलिंडर लेने के लिए तीन से चार दिन तक भटकना पड़ रहा

11 Apr 2026

वृंदावन नाव हादसे में लुधियाना की मीनू की माैत, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

11 Apr 2026

अमृतसर में “प्रथम सिंध कुंभ” को लेकर कार्यक्रम आयोजित

11 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed