{"_id":"69da198e0fbf0df2e007aa89","slug":"video-87-children-appeared-for-the-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-at-ladbhadol-school-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लडभड़ोल स्कूल में 87 बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लडभड़ोल स्कूल में 87 बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभड़ोल में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की ओर से छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रवेश परीक्षा में 87 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। लडभड़ोल परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 133 बच्चे आवंटित किए गए थे। इनमें से 87 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि अन्य अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जेएनवी पंडोह से आए ऑफिशियल सीएलओ सुनील वर्मा ने बतौर पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाई। केंद्र अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेएनवी की यह प्रवेश परीक्षा बेहद शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा के सफल आयोजन में पर्यवेक्षक सुनील वर्मा के अलावा लडभड़ोल स्कूल के शिक्षक कमलेश, भागमल, राकेश और देवेंद्र आदि का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि लडभड़ोल स्कूल में जेएनवी का सेंटर था। एंट्रेंस टेस्ट में 133 बच्चे अलॉट हुए थे, जिनमें से 87 बच्चे यहां अपीयर हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।