{"_id":"69d521b20772ac14510c5407","slug":"video-accused-of-robbery-after-asking-for-lift-on-scooter-arrested-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: स्कूटी पर लिफ्ट मांगकर लूट का आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई अंगूठी व मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: स्कूटी पर लिफ्ट मांगकर लूट का आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई अंगूठी व मोबाइल बरामद
अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने स्कूटी पर लिफ्ट मांगकर स्कूटी चालक को बेहोश कर मारपीट और लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से लूट की गई सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक अप्रैल को खैरी निवासी शमशेर सिंह थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि दोपहर करीब तीन बजे बीड मथाना के पास एक व्यक्ति ने उनसे स्कूटी पर लिफ्ट मांगी। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने स्कूटी रुकवाई, शिकायतकर्ता के मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया। फिर उसे खंडहरनुमा मकान में ले जाकर मारपीट की और सोने की अंगूठी, चैन, 20 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित को मकान में बंद कर आरोपी भाग गया। बाद में शमशेर सिंह ईंट से दरवाजा तोड़कर बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए बीड सौंटी गांव निवासी गुलजार उर्फ टल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी गुलजार उर्फ टल्लू के खिलाफ छीनाझपटी, घर में घुसकर चोरी और वाहन चोरी के सात मामले जिले के विभिन्न थानों में तथा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर थाने में आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।