{"_id":"683c0d5d03759b5d520967b4","slug":"video-accused-who-escaped-from-the-lockup-after-five-days-in-kurukshetra-was-caught-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में पांच दिन बाद हवालात से भागा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में पांच दिन बाद हवालात से भागा आरोपी काबू
दुष्कर्म के मामले में भागे आरोपी को पांच दिन बाद थाना कृष्णा गेट ने पंजाब के गोविंदगढ़ गांव से गिरफ़्तार कर लिया है।आरोपी इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पंजाब पहुंचा और वह खेतों में काम करने वाले प्रवासी मज़दूरों के पास रुका रहा।
टीम ने उसे ट्रेस करते हुए सेट पंजाब पहुंची और गिरफ़्तार कर लिया।पूछताछ के बाद अब उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है।
आरोपी मंगलवार को कृष्णा गेट थाने के लॉकअप से भाग निकला, जिससे पुलिस में हड़कंप मचा गया था।ह!जिसके लिए पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी इंद्रजीत रत्नपालो, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब का रहने वाला है, जो कुछ समय से कुरुक्षेत्र में अमीन रोड पर रह रहा था।
जिसे 25 मई को ही मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह ईंट रोड़ा तोड़ने का काम करती है। आरोपी उसे काम करवाने के लिए अपने घर पर ले गया, जहां वह ईंट रोड़ा तोड़ने लगी। इसी दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा और फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। जब होश आया तो उसने विरोध किया।
बीते मंगलवार दोपहर को आरोपी को काबू कर लिया और उसे लॉकअप में डाल दिया था, जिसके बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन किसी तरह वह लॉक खोलकर लॉकअप से भाग निकला। अल सुबह करीब तीन बजे जैसे ही पुलिस को यह पता चला तो हड़कंप मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।