Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : BJP candidate Maafi Dhanda became president in Thanesar Municipal Council elections of Kurukshetra, celebrations erupt among workers
{"_id":"67d1438d5f5ace734f0041f5","slug":"video-bjp-candidate-maafi-dhanda-became-president-in-thanesar-municipal-council-elections-of-kurukshetra-celebrations-erupt-among-workers-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा बनीं अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा बनीं अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर ली है। थानेसर नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए चेयरपर्सन पद पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि नगर परिषद के 32 वार्डों में से 25 वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षदों ने जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहरभर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की इस बड़ी जीत का जश्न मनाया।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा बोले- दोगुनी खुशी का मौका
भाजपा की इस शानदार जीत पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भाजपा पर विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता होली के साथ-साथ इस चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का भी जश्न मना रहे हैं। यह जीत जनता के समर्थन और पार्टी की मजबूत नीति का प्रमाण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।