Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Chief Minister Nayab Saini performed Shiva worship and offered Jalabhishek to Lord Bholenath at the Sthaneshwar Mahadev Temple in Kurukshetra
{"_id":"6a79bfb89b57c3b5fe0faff9","slug":"video-chief-minister-nayab-saini-performed-shiva-worship-and-offered-jalabhishek-to-lord-bholenath-at-the-sthaneshwar-mahadev-temple-in-kurukshetra-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: स्थानेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की शिव पूजा, भोलेनाथ पर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: स्थानेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की शिव पूजा, भोलेनाथ पर किया जलाभिषेक
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इससे पहले मुख्यमंत्री का मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। चारों ओर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अब मुख्यमंत्री पिपली सेक्टर दो से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देंगे। यह यात्रा जिला सचिवालय शहीद समारक पर संपन्न होंगी, जहां शहीदों का नमन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।