{"_id":"6a2134243377988dfb0372cd","slug":"video-farmers-protest-against-trade-deal-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान, जलाया अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान, जलाया अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का पुतला
ट्रेड डील को लेकर अमेरिका से आए प्रतिनिधिमंडल के विरोध में वीरवार को किसान सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने प्रतिनिधिमंडल का पुतला जलाया तो जमकर रोष भी जताया।
यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान पंचायत भवन के समक्ष एकत्रित हुए, जहां से प्रतिनिधिमंडल के पुतले को अर्थी के रूप में लेकर पैदल मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय परिसर में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचे। किसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की तो पुतला भी जलाया। किसानों ने प्रतिनिधिमंडल वापस जाओ के नारे भी लगाए।
बैशाखी के सहारे पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह डील किसी भी स्तर पर लागू नही होने दी जाएगी। यह डील लागू हुई तो देश के किसान का विनाश तय हो जाएगा। न खेती बचेगी न ही किसानी। अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों को ही दांव पर लगा रहे हैं लेकिन यह नहीं होने दिया जाएगा। किसानी व खेती को बचाने के लिए आंदोलन और तेज भी किया जाएगा। आज पूरे देश भर में प्रतिनिधिमंडल के विरोध में पुतले जलाए गए हैं जबकि आंदोलन और भी मजबूती से चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है। किसानों को प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, राकेश बैंस, जसबीर सिंह मामू माजरा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित कर जोश भरा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।