{"_id":"69edd9a7ee908e88eb0ae12e","slug":"video-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-arrived-at-his-in-laws-home-in-pehowa-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी ससुराल पिहोवा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी ससुराल पिहोवा पहुंचे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपनी ससुराल पिहोवा पहुंचे हैं जहां वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। आमजन को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर वह 2 साल की बेटी नियामत कोर भी आई है। करीब 1:00 पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री फिलहाल अपनी ससुराल में कार्यक्रम में ही शामिल है। उनके आगमन के चलते कड़ी सुरक्षा की गई। घर के आसपास पुलिस पहरा है तो वही आम लोगों को भी इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। भगवान की गाड़ी सीधे घर के मुख्य द्वार के अंदर पहुंची है और यह कार्यक्रम कितनी देर तक चलेगा फिलहाल कोई पता नहीं है। विशाल काफिले के साथ भगवंत मान के आने से आसपास के लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बाद भागवत मान का पिहोवा में यह पहला दौरा है। चुनाव के दौरान उन्होंने कार्यक्रम भी संबोधित किए थे लेकिन उसे दौरान हुए अपनी ससुराल के घर नहीं गए थे। हालांकि उसके ससुरालजन चंडीगढ़ ही रहते हैं लेकिन कार्यक्रम के चलते सभी पिहोवा आए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।