फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather changed, with intermittent light drizzle throughout the day, leaving the paddy crop at risk.

बदला मौसम, दिन भर रूक-रूक कर होती रही हल्की बूंदाबांदी, धान पर मंडराता रहा खतरा

Thu, 29 Oct 2026 07:44 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:44 PM IST
The weather changed, with intermittent light drizzle throughout the day, leaving the paddy crop at risk.
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को दिन भर रूक-रूक कर कईं बार हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे अनाजमंडियों में करीब एक लाख एमटी धान पर भीगने का खतरा मंडराता रहा। हालांकि तेज बारिश न होने व अधिकतर धान को तिरपाल से ढक दिए जाने के चलते भीग नहीं पाया लेकिन बदले मौसम में आढ़तियों, किसानों व मिलर्स में खलबली मची रही। मौसम में बदलाव के चलते ही उठान बेहद धीमा महज तीन फीसदी ही हो पाया। अब तक आठ लाख 24 हजार 391 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, जिसमें से 91 फीसदी सात लाख 53 हजार 351 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। करीब एक लाख एमटी धान अभी अनाजमंडियों में पड़ा है, जिसमें 71 हजार 40 एमटी धान खरीदा हुआ रहा। वहीं करीब 30 हजार एमटी धान खरीद की इंतजार करता रहा। चार दिन पहले हुई बारिश के कारण करीब दो लाख एमटी धान भीगा था। इसी के चलते वीरवार को फिर बदले मौसम को देख किसानों की सांसें फूलने लगी थी। खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा बुधवार तक ही आठ लाख 15 हजार 549 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया था। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पांच लाख 98 हजार 82 मीट्रिक टन और हैफेड ने दो लाख 17 हजार 467 मीट्रिक टन धान खरीद किया। उधर डीएफएससी नरेश कुमार का कहना है कि धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। अभी तक 1805 करोड़, 72 लाख, चार हजार 810 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली में एक क्विंटल घटिया खोवा पकड़ा, जेसीबी बुलाकर कराया गया नष्ट

29 Oct 2026

कानपुर: पत्नी और ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप, पति ने मंधना चौकी में दी तहरीर

29 Oct 2026

मेरठ: अवैध कॉलोनियों और निर्माण की जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक

29 Oct 2026

सोलन: कंडाघाट में शिव कथा का समापन, शिव विवाह के प्रसंग पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु

29 Oct 2026

कांगड़ा: करवाचौथ पर धर्मशाला के फव्वारा चौक में मेहंदी लगवाने पहुंचीं महिलाएं, कलाकारों को मिला मंच

29 Oct 2026
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अयोध्या में मीरा मांझी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री पवन पांडेय, जाना हाल

29 Oct 2026

बिलासपुर: करवा चौथ पर रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजा श्री नयना देवी जी का बाजार, सुहागिनों में खरीदारी का उत्साह

29 Oct 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद

करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी

29 Oct 2026

वाराणसी में ढोल-नगाड़े के साथ समाजवादी पार्टी का जश्न शुरू

29 Oct 2026

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत

29 Oct 2026

VIDEO: भार्गव सभा ने मनाया सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य दिवस।

29 Oct 2026

VIDEO: त्यौहारों से पहले तीर्थ पुरोहितों ने उठाई यमुना शुद्धीकरण की मांग।

29 Oct 2026

VIDEO: संचारी रोग अभियान में डेंगू के 15, मलेरिया के 7 मरीज मिले।

29 Oct 2026

VIDEO: बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने पुलिस ने रुकवाया काम।

29 Oct 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प के साथ निकली दीप यात्राकार्तिक में देश-विदेश में दीप जलाने का आह्वान।

29 Oct 2026

VIDEO: वेतन नहीं मिलने पर एक नवंबर से सामूहिक इस्तीफा देंगे सहकारी कर्मचारी।

29 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मंचन में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर।

29 Oct 2026

बिलासपुर में कल से महिला चैलेंजर कप का आगाज, 5 नवंबर को होगा फाइनल

29 Oct 2026

बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ने से बदला मौसम का मिजाज

29 Oct 2026

गढ़वाल विवि में स्वास्थ्य शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्रों की होगी जांच

29 Oct 2026

करवा चौथ पर धारी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

29 Oct 2026

जामिया प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी: छात्र नेता हिरासत में, देखें रिपोर्ट

29 Oct 2026

कानपुर: मंधना में रेलवे लाइन किनारे लगाई बैरिकेडिंग, लगीं बैरिकेडिंग और टीनशेड की दीवार

29 Oct 2026

बिक्रम मजीठिया केस में विजिलेंस का फाइनल चालान पेश, 736 करोड़ की संपत्ति का जिक्र

कानपुर: करवाचौथ पर गजरे और गुलाब की बढ़ी मांग, पतियों ने खरीदे उपहार

29 Oct 2026

कैथल पुलिस ने रोड रोलर से नष्ट करवाए 70 से अधिक बुलेट बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर

29 Oct 2026

Video: सुरेश राणा का कांग्रेस पर तंज- बैलेट के बाद भी कांग्रेस जीरो है

29 Oct 2026

Video: इंटर फ्रंटियर चैंपियनशिप 2026 में टेनिस खेलते एसएसबी के अधिकारी

29 Oct 2026

Video: कार्रवाई से संतुष्ट नहीं शिवाजी के चचेरे भाई मनोज, युवक का दावा- बंदरों को एयर गन से निशाना बनाता था आरोपी

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed