{"_id":"67c0125f7644325f2304a14b","slug":"video-bhandara-started-on-baba-mahavir-das-dham-sigra-in-mahendragarh-on-the-death-anniversary-of-baba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा महावीर दास धाम सीगड़ा में बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा महावीर दास धाम सीगड़ा में बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारा शुरू
महेंद्रगढ़ के गांव सीगड़ा में वीरवार को बाबा महावीर दास आश्रम में देशी घी का भंडारा लगाया गया। सुबह सात बजे ग्रामीणों की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। हवन में पूर्णाहूति के बाद बाबा महा महावीर दास को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। भंडारे में सीगड़ा-सीगड़ी, झगड़ोली, अनावास सहित आसपास के गांव से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के चरणों में शीशनवा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, रात को जागरण का शुभारंभ बृजेश सोरखा ने भगवान गणेश का भजन गाकर की। बाबा महावीर दास के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जागरण में संजय पटेल और कंचन यादव की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। सुबह नौ बजे से भंडारा शुरू किया गया जिसमें देशी घी की बुंदी, सब्जी पूरी का प्रसाद वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।