{"_id":"69afc917445f36e407028070","slug":"video-bulldozers-run-on-illegal-construction-on-temple-and-waqf-board-land-in-narnaul-demolition-of-three-acres-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मंदिर व वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, तीन एकड़ में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मंदिर व वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, तीन एकड़ में तोड़फोड़
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने मंगलवार को निजामपुर रोड स्थित हैफेड गोदाम के पीछे मंदिर व वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने करीब तीन एकड़ भूमि पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन डीपीसी, तीन चहारदीवारी और दो मकानों को तोड़ा गया, साथ ही कॉलोनी में बनाए गए सभी रोड नेटवर्क भी उखाड़ दिए गए।
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर योजनाकार सतेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस बल और जिला प्रशासन की मौजूदगी में की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण करना अवैध है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कृषि भूमि को रिहायशी या व्यावसायिक उपयोग में बदलने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से लाइसेंस और अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने या निर्माण करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जांचने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।