{"_id":"69ce0b65f1dc890e18064cd4","slug":"video-cpu-stolen-from-government-school-in-mahendragarh-villagers-stage-protest-by-locking-the-gate-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में राजकीय स्कूल से सीपीयू चोरी, ग्रामीणों ने गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में राजकीय स्कूल से सीपीयू चोरी, ग्रामीणों ने गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन
जिले के गांव आकोदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया और स्कूल गेट पर ताला नजर आया । इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी गेट के बाहर खड़े नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पिछले एक से डेढ़ साल के दौरान कई बार चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने हर बार मामले को दबाने का प्रयास किया।
हाल ही में हुई CPU चोरी के मामले ने ग्रामीणों में रोष पैदा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में भी शुरुआत में लापरवाही बरती गई और समय पर उच्च अधिकारियों या पुलिस को सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोरी हुआ सीपीयू एक अध्यापक के पास से बरामद हुआ है, जो लंबे समय से इस स्कूल में कार्यरत है। आरोप यह भी है कि संबंधित अध्यापक पहले भी अन्य स्कूल में इसी तरह की घटनाओं में संलिप्त रहा है। इसके साथ ही उस पर शराब पीकर स्कूल आने के भी गंभीर आरोप लगाए । धरने पर बैठे ग्रामीणों ने साफ तौर पर मांग रखी कि आरोपी अध्यापक को तुरंत सस्पेंड किया जाए और स्कूल की कार्यवाहक इंचार्ज का तबादला किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब शिक्षक ही इस तरह के मामलों में शामिल होंगे तो बच्चों को क्या शिक्षा मिलेगी।
सूचना मिलने पर आकोदा चौकी प्रभारी और महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। चौकी प्रभारी ASI अमित ने बताया कि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की थी। मामले में आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।