{"_id":"69ce4176e7f688a4b709f828","slug":"video-health-minister-aarti-singh-rao-visit-to-narnaul-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट से मरीजों को अब बेहतर और त्वरित मिल रहा इलाज: मंत्री आरती सिंह राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट से मरीजों को अब बेहतर और त्वरित मिल रहा इलाज: मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट की शुरुआत से मरीजों को अब बेहतर और त्वरित इलाज मिल रहा है।
अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अल्ट्रासाउंड मशीन, टीबी जांच के लिए मशीन जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं कैंसर मरीजों के लिए विशेष यूनिट्स जैसे ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को अटेली क्षेत्र का दौरा कर जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनने पहुंची थी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका वाइस चेयरमैन राम किशन जांगिड़ एवं चेयरमैन संजय गोयल के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भी भाग लिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में कुल 54 नए स्वास्थ्य उप-केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 से अधिक अटेली क्षेत्र में हैं। नारनौल नागरिक अस्पताल का रुका हुआ निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है और इसे 300 बेड के आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं सतनाली में सीएचसी का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।