{"_id":"6a747af64da460ec63012eeb","slug":"video-demand-raised-to-make-mahendragarh-sub-depot-operational-soon-mla-kanwar-singh-yadav-met-anil-vij-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ सब डिपो जल्द शुरू कराने की मांग, विधायक कंवर सिंह यादव ने अनिल विज से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ सब डिपो जल्द शुरू कराने की मांग, विधायक कंवर सिंह यादव ने अनिल विज से की मुलाकात
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की लंबे समय से लंबित परिवहन संबंधी मांग को लेकर विधायक कंवर सिंह यादव ने वीरवार को चंडीगढ़ में हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर महेंद्रगढ़ सब डिपो को जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और बढ़ती परिवहन जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ सब डिपो का दर्जा मिलने के बावजूद इसके संचालन का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़, सतनाली तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्री प्रतिदिन बस सेवाओं पर निर्भर हैं। सब डिपो शुरू होने से बसों की संख्या बढ़ेगी, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने परिवहन मंत्री अनिल विज से आग्रह किया कि महेंद्रगढ़ सब डिपो को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू कराया जाए और आवश्यक स्टाफ और बसों की व्यवस्था भी जल्द पूरी की जाए। इस पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि महेंद्रगढ़ सब डिपो को जल्द शुरू करवाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार सरकार के समक्ष प्रयासरत हैं और भविष्य में भी क्षेत्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।