{"_id":"6a75b46a09cccdb4690c7a38","slug":"video-event-organized-by-the-amar-ujala-foundation-female-students-shared-their-views-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, छात्राओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, छात्राओं ने रखे विचार
महेंद्रगढ़। एचपीवी वैक्सीन एकदम सुरक्षित है और यह छात्राओं को कैंसर बचाएगी। छात्राएं और अभिभावक वैक्सीन के साइड इफैक्ट के भ्रम को तोड़ दें और वैक्सीन को अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनाएं। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. विकास यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन 14 और 15 साल की छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाने के लिए लगाई जा रही है। शुरुआत में इस बीमारी का पता नहीं चलता और यह वायरस धीरे से फैलकर छात्राओं के गृहस्थ जीवन में बाधा बनता है। इसके कारण महिलाओं को कैंसर का शिकार होना पड़ रहा है और बाद में उपचार कराने में भी बहुत खर्च आता है। इससे बचने के लिए सरकार की ओर से छात्राओं को निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इसके लिए छात्राएं अपने परिजनों को बताएं और किसी भी दिन अस्पताल में आकर वैक्सीन ले सकती हैं।
वहीं, छात्राओं ने बातचीत के दौरान परिजनों के मना करने की बात भी रखी। उन्होंने कहा कि परिजन सोशल मीडिया पर वैक्सीन के साइड इफैक्ट के दावे देखकर घबराए हुए हैं। उनके परिजनों का मानना है कि इस वैक्सीन से लडृकियों में साइड इफैक्ट हो रहे हैं।
------------
- छात्राओं के सवाल- चिकित्सक के जवाब
साइना- मैंने लगवाया तो एक बार बुखार हुआ?
डाॅ. विकास- जिसकी इम्यूनिटी पावर कम होती है उनको पहले दिन बुखार हो सकता है। यह सामान्य लक्षण है और इसके अलावा कोई बड़ा साइड इफैक्ट नहीं है।
-----
रविता: सोशल मीडिया पर साइड इफैक्ट वायरल हो रहे हैं?
डॉ. विकास: सोशल मीडिया पर लोग केवल अपने अकाउंट की रीच बढ़ाने और लोगों के डर फैलने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सरकार पूरी जांच कराने के बाद वैक्सीन लगाने की अनुमति प्रदान करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।