{"_id":"6a01c8f739dd7954ce03558f","slug":"video-fire-brigade-and-sanitation-workers-staged-a-protest-over-pending-demands-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर दमकल व सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 14 तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर दमकल व सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 14 तक बढ़ाई हड़ताल
लंंबित मांगों को लेकर चल रही सफाई व दमकल कर्मचारियों ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अब 14 मई तक हड़ताल बढ़ा दी है। सोमवार को कर्मचारियों ने शहर में विरोध-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी से जुड़ी यूनियन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया। उधर शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने के बावजूद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं।
दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले 35 दिन व सफाई कर्मचारी 11 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण व दमकल कर्मचारी प्रधान रामसिंह ने बताया कि दोनों विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन करेंगे। दमकल कर्मचारियों की मुख्य मांग फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत पर इनको शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण सफाई व दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं।
सोमवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरने पर पहुंच कर समर्थन दिया तथा नगर पालिका सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन कर्मचारियों की वाजिब मांगों को लेकर शहर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, मसानी चौक, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स, शंकर मार्केट होते हुए नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।