{"_id":"69bccf7a8e75be3e9a08b1e1","slug":"video-light-rain-has-been-falling-in-narnaul-since-morning-and-farmers-fear-their-crops-may-be-damaged-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सुबह से हो रही हल्की बारिश, किसानों को फसल खराब होने का सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सुबह से हो रही हल्की बारिश, किसानों को फसल खराब होने का सता रहा डर
क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में पश्चिमी मौसम प्रणाली का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था, जो अब असर दिखा रहा है। 21 मार्च को उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं इस मौसम बदलाव से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। गेहूं और सरसों जैसी पककर तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है। अगर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहता है तो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।