{"_id":"6820479f83e9f93c54025d57","slug":"video-lord-parshuram-birth-anniversary-celebration-organized-by-shri-gaud-sabha-kanina-in-mahendragarh-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में श्री गौड़ सभा कनीना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में श्री गौड़ सभा कनीना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन
श्री गौड़ सभा कनीना की ओ से रविवार को राव झुथर सिंह बोहरा समारोह स्थल पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित कर समाज की 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कक्षा गत वर्ष 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने तथा विशेष पदों पर कार्य कर रहे ब्राह्मण सभा की प्रतिभाओं को सम्मान मिला। साथ ही समाज में भगवान परशुराम की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में महंत विट्ठल गिरी महाराज की देखरेख में हवन व अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश शर्मा विधायक गुरुग्राम, विशिष्ट अतिथि राकेश मेहता जिला प्रधान गौड़ सभा नारनौल, मोहन मनीषी राष्ट्रीय कवि, अश्वनी शर्मा समाजसेवी, विनीत शर्मा बहल, डॉ. मनीष शर्मा, मोहन शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा अमित मिश्रा, महेश जोशी सचिव रेडक्रॉस हरियाणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले भगवान परशुराम के मूर्ति पर पुष्पार्पित कर नमन के साथ किया गया। समाज के मेधावियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।