{"_id":"68fb660e515fe4ff950e7129","slug":"video-monkeys-create-havoc-at-narnaul-bus-stand-causing-inconvenience-to-commuters-2025-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बस स्टैंड पर बंदरों का आतंक, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में बस स्टैंड पर बंदरों का आतंक, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
नारनौल बस स्टैंड परिसर में इस समय बंदरों का आतंक बना हुआ है। खाने की तलाश में बंदर बस स्टैंड पर विचरण करते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के इर्द-गिर्द फल व सब्जियों की अनेक दुकानें हैं, जिस कारण बंदर खाने की तलाश में इन दुकानों के आस-पास घूमते रहते हैं और बस स्टैंड में भी प्रवेश कर जाते हैं। कई बार तो बंदर झुंड में आते हैं और खाने-पीने का सामान हाथ से छीनकर भाग जाते हैं।
बस स्टैंड प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद को कई बार अवगत करवा चुका है। लेकिन अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई योजना अमल में नहीं लाई गई। जिस कारण बस स्टैंड सहित क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बंदरों का आतंक बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।