{"_id":"69ff2a17faae2710b9015e9e","slug":"video-municipal-workers-strike-continues-for-the-ninth-day-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नौवें दिन भी नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल जारी, समर्थन में पहुंचे राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नौवें दिन भी नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल जारी, समर्थन में पहुंचे राव नरेंद्र सिंह
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी सेवा इकाई नारनौल की काम छोड़ हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रही, जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 32वें दिन भी धरने पर डटे रहे। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की।
धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि उनकी आवाज संसद और चंडीगढ़ तक पहुंचाई जाएगी।
इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कर समस्याओं का समाधान करे, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से बातचीत के माध्यम से समाधान की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। इसी कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
धरने में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका संघ के जिला प्रधान राहुल सरवन, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, निरंजन लाल, जसवंत, राजू, रोशन, विक्की, विक्रांत, प्रदीप, रमाकांत, रमन, लखन, नीरज, विनोद, जोगिंदर, रमेश, ममता, सुनीता, मिन्नू, मंजू, बबीता, मनोज देवी, सावित्री, सविता, पूनम, सुनीता और बबली सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।