{"_id":"69fed881adb9b86f2e02cff7","slug":"video-video-sabha-cara-bja-sa-lina-ma-lga-upabhakata-thasa-bja-taka-naha-khal-gasa-ejasa-ka-gata-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुबह चार बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता, दस बजे तक नहीं खुला गैस एजेंसी का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुबह चार बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता, दस बजे तक नहीं खुला गैस एजेंसी का गेट
शहर के स्टेशन रोड स्थित गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लग गए, लेकिन सुबह दस बजे तक एजेंसी का गेट नहीं खुला। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई। एजेंसी के बाहर सिलेंडरों की कतार आधी सड़क तक पहुंच गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
कई लोग नौकरी से छुट्टी लेकर पहुंचे थे, जबकि कुछ मजदूर अपनी दिहाड़ी छोड़कर लाइन में लगे रहे। घंटों इंतजार के बावजूद वितरण शुरू नहीं होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर अक्सर अव्यवस्था बनी रहती है। समय से वितरण शुरू न होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।