{"_id":"69fed1914cb8eeb81f07756c","slug":"video-polling-parties-for-karnal-by-election-are-set-to-depart-shortly-administration-remains-on-alert-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में उपचुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को दी गई ब्रीफिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में उपचुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को दी गई ब्रीफिंग
जिले में पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रविवार को होने वाले मतदान से पहले शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान डीएसपी इंद्री सतीश ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस विभाग की ओर से 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएसपी इंद्री सतीश ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, दबाव या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार रखने, महिलाओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता करने तथा संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
जिले के कुंजपुरा, सरवन माजरा और रिसालवा गांव में सरपंच एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।