{"_id":"69fedb022d8b9c202b01d936","slug":"video-students-wait-ends-school-education-board-to-announce-class-10-results-on-may-10-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार 93,564 विद्यार्थियों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 3 से 28 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 384 केंद्रों पर हुआ था। 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।