{"_id":"69b007577d1344fcf801efc7","slug":"video-mustard-procurement-likely-to-begin-from-march-28-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू होने की संभावना, न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू होने की संभावना, न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये
इस बार सरसों खरीद के लिए केवल उसी किसान को टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके नाम से एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकरण दर्ज हैं। वहीं किसान का अंगूठा लगाकर बारकोड स्कैन किया जाएगा। साथ ही गेटपास जारी करने के लिए क्यूआर कोड जनरेट भी मंडी गेट पर ही किया जाएगा। किसान जिस वाहन में सरसों लेकर आएंगे, उस पर नंबर प्लेट लगी होनी आवश्यक है। अन्यथा गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। यह सभी नियम फसल खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू किए गए हैं। नई अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों खरीद शुरू होने की संभावना है। इस बार खरीद के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनेक नए नियम भी लागू किए जाएंगे।
गौरतलब है कि गत वर्ष बाजरे की खरीद के दौरान टोकन व्यवस्था व फसल खरीद में अनियमितता पाई गई थी। जिसके चलते जिले की दो मंडियों के मार्केट कमेटी सचिव को निलंबित भी किया गया था।
नई अनाज मंडी में टीन शेड, शौचालय व पानी की टंकी की सफाई का कार्य नहीं किया गया है। हालांकि अभी खरीद शुरू होने में करीब दो सप्ताह का समय शेष है। लेकिन अगर समय रहते सफाई कार्य नहीं किए तो किसानों को गत वर्ष की तरह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।