सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   My Village, My Pride: The Baba Jairamdas Dham in the village of Pali stands as a nationwide center of faith, where villagers recount tales of miracles rooted in local legends

मेरा गांव मेरी शान: देशभर में आस्था का केंद्र है गांव पाली का बाबा जयरामदास धाम, दंतकथाओं में ग्रामीण सुना रहे चमत्कार

Naveen Naveen
Updated Thu, 28 May 2026 04:02 PM IST
My Village, My Pride: The Baba Jairamdas Dham in the village of Pali stands as a nationwide center of faith, where villagers recount tales of miracles rooted in local legends
गांव पाली स्थित परमहंस बाबा जयरामदास मंदिर केवल गांव के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश में भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में दक्षिण और पूर्वी भारत के लोग भी दर्शन करने आते हैं और कामना पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाते हैं। बाबा के धाम में भक्तों की श्रद्धा एवं आस्था के चलते एक झोंपड़ी से भव्य मंदिर का भी सफर तय किया है। ग्रामीण बताते हैं कि सन 1862 को बाबा जयरामदास महाराज का जन्म हुआ था। गांव पाली में उनका परिवार रहता था। बाबा जब सात साल की आयु के थे तो अकाल पड़ा था और जोट का एक बैल मर गया था। इसके बाद बाबा स्वयं बैल के साथ लगकर खेत की जुताई व बीजाई की। जब फसल हुई तो अनाज एकत्र कर रहे थे। तभी उनके पिता ने बाबा को अनाज की रखवाली के लिए बैठाया, लेकिन बाबा मनमौजी थे और ईश्वर में ध्यान लगा लेते तो आसपास को भूल जाते। उसी दौरान एक गाय आई और फसल को खा गई। तभी उनके पिता ने बाबा की पिटाई की तो वे अपने मामा के घर चरखी दादरी जिला के गांव रणकोली में चांदूदास चले गए। यहां पर उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसके बाद वे पाली में आकर जाल के पेड़ के नीचे रहने लगे और कुटिया में अपना जीवन गुजारा। इस दौरान उन्होंने काफी चमत्कार किए और लोगों को कष्टों से मुक्ति दिलाई। बाद में लोगों को फायदा मिला तो उन्होंने बाबा को माना और उनकी पूजा करनी शुरू कर दी। सन 1942 को बाबा ने समाधि ली और इसके बाद हर साल माघ की एकादशी को मेला लगाया जाता है। मेला अवसर पर और विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हर साल बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में खेल का प्रदर्शन करते हैं। वहीं खेलों देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी पहुंचते हैं। अब 2022 में बाबा के मंदिर का साढ़े 6 करोड़ रुपये से नया भवन बनाया गया है। इसमें धोलपुर के सफेद पत्थर पर नक्कासी आकर्षण का केंद्र है। ग्रामीण बोले: हमारी गहरी आस्था, बाबा करते हैं चमत्कार: बाबा हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं और लाखाें लोग यहां पर कामना पूरी होने पर दान करके गए हैं। इसी से ही तीन धर्मशाला और बाबा का भव्य भवन बन पाया है। हर रोज पक्षियों को 35 किलो अनाज डाला जाता है। फिलहाल 6.50 करोड़ रुपये से नया भवन बनाया गया है और भक्तों के लिए टीन शेड लगाया जाएगा। वर्षभर मंदिर में विकास कार्य होते रहते हैं। - भंवर सिंह, प्रधान, मंदिर कमेटी। बाबा के पास एक कुतिया रहती थी और बच्चों को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई थी। तभी बाबा ने उसको लात मारी और उठने के लिए कहा तो वह जीवित हो गई। ऐसा हमारे पूर्वज बताते थे और अब भी युवा नौकरी की कामना करके जाते हैं और सफल हो रहे हैं। -कंवर सिंह, ग्रामीण। कमेटी की ओर से बाबा पर आने वाले चढ़ावे से युवाओं के लिए वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, एथलेटिक्स का मैदान तैयार किया गया है। यहां पर खिलाड़ी तैयारी करते हैं और सेना में भर्ती हो जाते हैं। भक्तों के रुकने के लिए धर्मशाला बनाई गई हैं। माघ की एकादशी पर लगने वाले विशाल मेले में लाखों की भीड़ उमड़ती है। - प्रदीप कुमार, सचिव, मंदिर कमेटी। मंदिर में 200 साल से अधिक पुराना पीपल का पेड़ है। इसमें लोगों की आस्था है और लोग पूजा करते हैं। बाबा लोगों को आशीर्वाद के तौर पर गाली देते और लात मार देते थे। लोग आशीर्वाद समझकर खुश होते और उनके काम भी बन जाते थे। बाबा के धाम में आस्था से वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। - उत्तम सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की

28 May 2026

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, संगत और कर्मचारियों ने पाया काबू

28 May 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर बीस की जामा मस्जिद में ईद की नमाज

28 May 2026

बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौत

28 May 2026

अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआ

28 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: ईदगाह में जगह कम पड़ने पर छतों पर अदा की गई नमाज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा

28 May 2026

VIDEO: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में हजारों हाथ उठे अमन-चैन की दुआ के लिए

28 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, अमन-भाईचारे की मांगी दुआ

28 May 2026

VIDEO: बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा

28 May 2026

VIDEO: आगरा ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की बकरीद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

28 May 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन और भाईचारे की दुआ

28 May 2026

सोनभद्र में ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपी, दी मुबारकबाद; VIDEO

28 May 2026

Video: मंडी में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, 196 पंचायतों में सुबह से मतदान को लेकर उत्साह

28 May 2026

कन्नौज: सराफा कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट का खुलासा, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ पूर्व ड्राइवर

28 May 2026

VIDEO: लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करने पहुंचे लोग

28 May 2026

Kullu: जिला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान शुरू

28 May 2026

VIDEO: जिलेभर में मनाया गया बकरीद का पर्व, देश में अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

28 May 2026

VIDEO: रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की अदा की गई नमाज

28 May 2026

VIDEO: ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी, किए गए पूरे इंतजाम

28 May 2026

VIDEO: चौक बड़ी काली जी मंदिर के बाहर लगी पूजा सामग्री की दुकानों मे शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग

28 May 2026

VIDEO: ईदगाह के ऐशबाग में होगी बकरीद की नमाज, ड्रोन से की जाएगी निगरानी, पुलिस बल तैनात

28 May 2026

VIDEO: चौक के काली जी मंदिर के बाहर शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, मौजूद लोगों ने बताया पूरा वाकया

28 May 2026

Chamba: सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटे लोग

28 May 2026

बनारस के मस्जिदों में नमाजियों ने अदा की नमाज; VIDEO

28 May 2026

गुरुहरसहाए में विधायक ने हलके की अलग-अलग पंचायतों को 26 लाख रुपये के चेक बांटे

चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर 78 मुलाजिमों के खिलाफ परचा दर्ज करने की शिकायत

Baghpat: रटौल में अदा हुई ईद की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

28 May 2026

Baghpat: ईदगाह में जगह भरने पर रोके गए नमाजी, बैरिकेड फांदकर अंदर पहुंचे लोग, पुलिस ने दौड़ाए

28 May 2026

Meerut: ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रेलवे रोड चौराहा बना छावनी

28 May 2026

Meerut: ईदगाह में नमाज के लिए पहुंचे बच्चे ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed