{"_id":"69ef4caa5fdaf29dbc054a9f","slug":"video-narnaul-liquor-shop-set-on-fire-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में शराब ठेके पर आगजनी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में शराब ठेके पर आगजनी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध युवक
कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ठेका बंद था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और ठेके के शटर के बाहर तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू ने आग की लपटें देख तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया। बाद में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। ठेकेदार कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अल सुबह एक शराब ठेके के गेट के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाने की घटना की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक के सख्त निर्देशों के तहत शहर थाना, सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन जांच रही हैं। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।