{"_id":"69ef4ca412894c7fe90e858f","slug":"video-safai-karamcharis-started-a-two-day-relay-hunger-strike-over-pending-demands-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल
सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार से दो दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारी 28 अप्रैल को कार्यालयों में आठ-आठ घंटे क्रमिक भूख हड़ताल रहेंगे। सोमवार को सफाई प्रधान पूर्ण कुमार की अध्यक्षता में क्रमिक अनशन शुरू किया गया उनके साथ कर्मचारी देवानंद, संजीत, शकुंतला, निर्मला ने क्रमिक अनशन किया।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 27 अप्रैल से दो मई तक धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। सोमवार व मंगलवार को दो दिन पांच-पांच सफाई कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वर्ष 1997 से 2026 तक सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है। संघ की ओर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। 24 व 25 अप्रैल को सभी पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों के कार्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए हाथों में उल्टी झाडू लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया था। 27-28 अप्रैल को कार्यालयों में आठ-आठ घंटे क्रमिक भूख हड़ताल व 1 व 2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यदि सरकार ने दो मई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।