{"_id":"67c0320eb2fdb7d26a0a9608","slug":"video-narnaul-police-caught-8-accused-planning-a-robbery-with-sticks-and-illegal-weapons","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 8 आरोपियों को डंडों व अवैध हथियारों के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 8 आरोपियों को डंडों व अवैध हथियारों के साथ पकड़ा
जिले में अपराध की रोकथाम के लिए जिला पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में सीआईए महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने अवैध हथियारों, डंडों के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाए हुए थे।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने प्रेस वार्ता में बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने मांदी निवासी अनिल, बानसुर के रतनपुरा निवासी कुलदीप, बानसुर के चंदू वाली ढाणी निवासी रजनीश, मांदी निवासी राहुल, शुभम, सुरानी निवासी शील मधुर, राजस्थान के हरसोरा थाना के खटोटी निवासी सुरेन्द्र और उनींदा निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से अवैध 2 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 2 डंडे और 2 गाड़ियां बरामद कर जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। आरोपी अनिल के खिलाफ 19 मामले, आरोपी कुलदीप के खिलाफ 7 मामले, आरोपी रजनीश के खिलाफ 6 मामले, आरोपी राहुल के खिलाफ 7 मामले, आरोपी शुभम के खिलाफ 2 मामले, आरोपी संजय के खिलाफ 4 मामले और आरोपी शील मधुर व आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ 1-1 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम अपराध रोकथाम की चेकिंग के दौरान पड़तल बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनिल, कुलदीप, रजनीश, राहुल, शुभम, शील मधुर, सुरेन्द्र, संजय मारपीट, लूट व अन्य कई वारदातों में शामिल रहते हैं। जिनके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। जो सभी अपनी गाड़ी वरना व स्कॉर्पियो में सवार होकर बोहका से मोड़ी-भोजावास सड़क पर खड़े हैं और लूट की योजना बनाए हुए हैं। वह अपने पास डंडे, पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस काफी मात्रा में है व किसी वारदात को अंजाम देने की योजना हैं। टीम सूचना के आधार पर गांव भोजावास से निकलते ही मोड़ी सड़क पर पहुंची। जहां पर खड़ी गाडी वरना व स्कॉर्पियो के पास पहुंचकर गाड़ियों के पास खड़े 5 व अंदर बैठे 3 लड़कों-लड़कों को काबू किया। जिनमें मांदी निवासी अनिल के पास अवैध देसी पिस्टल मिला। वहीं रजनीश के पास 3 जिंदा कारतूस मिले। सुरेन्द्र व कुलदीप के पास डंडा मिला। वहीं राहुल के पास देसी पिस्टल बरामद हुआ। इसके अलावा संजय, शुभम, शील मधुर को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।