{"_id":"6891dbba5621c4acd20f64b9","slug":"video-people-are-troubled-by-sewerage-problem-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: सीवरेज की समस्या से दो माह से परेशान सेक्टरवासी, लघुसचिवालय पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: सीवरेज की समस्या से दो माह से परेशान सेक्टरवासी, लघुसचिवालय पहुंचे लोग
हुडा सेक्टर में तीन माह से सीवरेज के गंदे पानी की वजह से स्थानीय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जब जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को सेक्टर वासी लघु सचिवालय पहुंच गए। हुडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान व अन्य स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन दिया। सेक्टरवासियों का कहना है कि बीते तीन-चार माह से हुडा सेक्टर में मोती नगर की तरफ से बहुत अधिक मात्रा में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर एसोसिएशन ने जन स्वास्थ्य विभाग के जेई, एसडीओ को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदगी की वजह से कुछ लोगों को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। इस गंदे पानी की वजह से सेक्टर वासी अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं गंदगी की वजह से बीमारियों के फैलने का डर भी सता रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।