{"_id":"6832c0b838867105cc0a3401","slug":"video-prabhat-ferry-taken-out-in-narnaul-devotees-danced-to-the-beats-of-drums-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में निकाली प्रभात फेरी, ढोल नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में निकाली प्रभात फेरी, ढोल नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु
राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को सुबह मोहल्ला नई कालोनी जमालपुर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा रहे। जिनको सर्वप्रथम परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा सभी को चंदन तिलक लगाया। प्रभात फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पहुंचे बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं, नौजवान धर्म प्रेमी लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए राधे नाम का जाप किया। सुबह-सुबह सभी के मुख से प्रभु नाम स्मरण करने से एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा था जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व ठाकुरजी की आरती की। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।