{"_id":"6996ee2ac694a62c0103ac90","slug":"video-ration-stopped-at-anganwadi-centers-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: डेढ़ महीने से 11 आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन बंद, बच्चों के पोषण पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: डेढ़ महीने से 11 आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन बंद, बच्चों के पोषण पर संकट
कनीना क्षेत्र के 11 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले डेढ़ महीने से बच्चों को मिलने वाला पोषण राशन बंद पड़ा है, जिससे छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं व माताओं के पोषण पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जहां राशन रखा जाता था, उस भवन का किराया एक वर्ष से अधिक समय से न चुकाने के कारण भवन मालिक ने ताला लगा दिया है। इसके चलते राशन वितरण पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्षद दीपक चौधरी, पार्षद योगेश कुमार व मनीष ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों व जरूरतमंद महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाएंगे।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन लता ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से राशन गोदाम का किराया बकाया है। किराया न मिलने के कारण भवन पर ताला लगा दिया गया, जिससे पिछले डेढ़ महीने से राशन का वितरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस समस्या को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है व उम्मीद है कि जल्द ही समाधान कर राशन वितरण पुनः शुरू कराया जाएगा। मोहन सिंह, राजकुमार यादव, कर्मवीर, सचिन शर्मा, देवेंद्र यादव, नीरज चौधरी सहित अन्य ने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बच्चों व महिलाओं को समय पर पोषण आहार मिल सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य व विकास पर पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।