{"_id":"6a7b1092b5cb2f3b3c03c03c","slug":"video-speeding-bolero-goes-out-of-control-at-nizampur-dev-narayan-chowk-major-accident-averted-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजामपुर देव नारायण चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर देव नारायण चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला
निजामपुर। क्षेत्र के गाँव नांगल दर्गु से लूजोता बाई पास रोड़ स्थित देव नारायण चौक पर मंगलवार को करीब सवा बारह बजे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पेड़-पौधों को रौंदती हुई फुटपाथ पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नांगल दर्गु से नांगल चौधरी की ओर आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और टकराती हुई सड़क किनारे जा पहुंची। गनीमत रही कि उस समय फुटपाथ पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था। बताया गया कि बोलेरो में कोई अन्य सवार नहीं था। चालक नांगल दर्गु निवासी बताया गया है। टक्कर के बाद चालक कुछ देर के लिए अचेत हो गया तथा उसे मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। राहगीरों की मदद से वाहन को धक्का देकर साइड किया गया। लेकिन, गाड़ी पूरी तरह नीचे से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। शाम 4 बजे तक क्रेन के इंतजार में फूटपाथ पर बोलेरो चढ़ी हुई देखी गई। हादसे से क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।