{"_id":"6a0346b2ded1d7ee8108dc83","slug":"video-supervisor-furious-over-irregularities-in-census-review-meeting-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जनगणना समीक्षा बैठक में अव्यवस्थाओं पर भड़के सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: जनगणना समीक्षा बैठक में अव्यवस्थाओं पर भड़के सुपरवाइजर
जिले में चल रही जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य की समीक्षा को लेकर मंगलवार को लघुसचिवालय सभागार में सुपरवाइजरों की बैठक बुलाई गई। बैठक की सूचना दोपहर करीब दो बजे दी गई, जिसके बाद जिलेभर के सुपरवाइजर अपनी कक्षाएं छोड़कर करीब तीन बजे सभागार पहुंच गए। बताया गया कि जिले में लगभग 301 सुपरवाइजर जनगणना कार्य में लगे हुए हैं। सभागार में पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं मिली। भारी गर्मी के बावजूद न पानी की व्यवस्था थी और न ही बैठक से संबंधित कोई अधिकारी मौके पर मौजूद था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद सुपरवाइजरों में रोष फैल गया। सभी नाराज सुपरवाइजर शाम चार बजे लघुसचिवालय स्थित सीटीएम कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में शिक्षकों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थिति को देखते हुए डीआरओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और सुपरवाइजरों से बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। अचानक सूचना देने और उचित प्रबंध न होने को लेकर सुपरवाइजरों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे सुपरवाइजरों का गुस्सा और बढ़ गया। उनका कहना था कि वे शिक्षक हैं और प्रशासन को उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। बाद में डीआरओ ने सभी सुपरवाइजरों को मीटिंग हाल में बुलाया। शुरुआत में कुछ सुपरवाइजरों ने बैठक में जाने से इंकार कर दिया, लेकिन काफी समझाइश के बाद सभी बैठक में शामिल हुए। अंत में सीटीएम मंगलसैन ने सुपरवाइजरों को समझाया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ और जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।