{"_id":"6a02f78417cc1902020e49be","slug":"video-33-year-old-man-jumps-into-canal-under-suspicious-circumstances-in-tohana-fatehabad-dies-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में संदिग्ध हालात में नहर में कूदा 33 वर्षीय युवक, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में संदिग्ध हालात में नहर में कूदा 33 वर्षीय युवक, हुई मौत
शहर के किला मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय पवन ने सोमवार शाम फतेहाबाद ब्रांच नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक पवन की माता शीला देवी के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर सांय पवन ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत नवजोत दिलों की टीम को सूचना दी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी है। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने मृतक पवन की माता के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
बताया गया कि मृतक पवन के एक भाई और एक बहन हैं। दोनों शादीशुदा हैं। पवन अविवाहित था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। क्षेत्र में घटना के बाद शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।