{"_id":"6a60cba9e86984d47205e59f","slug":"video-the-deputy-commissioner-conducted-a-surprise-inspection-of-birbal-ka-chhatta-and-chor-gumbad-in-narnaul-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: बीरबल का छत्ता और चोर गुंबद का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: बीरबल का छत्ता और चोर गुंबद का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को जिला के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर बीरबल का छत्ता (राय बाल मुकुंद दास का छत्ता) तथा चोर गुंबद का औचक निरीक्षण किया।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। नारनौल शहर अपनी प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों और धरोहरों के लिए पूरे देश में एक विशेष पहचान रखता है।
उपायुक्त ने बीरबल का छत्ता के निरीक्षण के समय वहां चल रहे मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कुमार को निर्देश दिए कि जीर्णोद्धार के इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
इसके बाद डीसी अनुपमा अंजली ने प्रसिद्ध चोर गुंबद का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश कि ऐतिहासिक धरोहरों की पहचान उनकी भव्यता और स्वच्छता से होती है, इसलिए चोर गुंबद तथा इसके आसपास के पूरे क्षेत्र में नियमित व बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव सहित लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।