{"_id":"6a6077a913fe43f4cb038ced","slug":"video-video-lkha-ka-javarata-nakatha-ka-cara-ghara-sa-karab-100-matara-thara-eka-khal-bkasa-satakasa-oura-tava-bramatha-hae-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाखों के जेवरात-नकदी की चोरी, घर से करीब 100 मीटर दूर एक खाली बक्सा, सूटकेस और टीवी बरामद हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लाखों के जेवरात-नकदी की चोरी, घर से करीब 100 मीटर दूर एक खाली बक्सा, सूटकेस और टीवी बरामद हुए
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव में मंगलवार रात एक मकान में सेंधमारी हुई। अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर गए। गांव निवासी संकठा प्रसाद का परिवार रात में बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने मकान की पिछली दीवार में सेंध लगाई। वे अलमारी और बक्सों से करीब 2 किलो चांदी, डेढ़ तोला सोना चुरा ले गए। साथ ही 7 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए। बुधवार सुबह परिवार के जागने पर कमरे में सामान बिखरा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर से करीब 100 मीटर दूर एक खाली बक्सा, सूटकेस और टीवी बरामद हुए। हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने जांच जारी होने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।