{"_id":"6a6077b0698957923b0a082d","slug":"video-video-sakal-ma-khal-mathana-ka-kama-ghasata-raha-khal-jal-ma-mahaja-15-sahayata-parapata-vathayalya-ma-ha-khal-mathana-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूलों में खेल मैदानों की कमी, घिसट रहा खेल, जिले में महज 15 सहायता प्राप्त विद्यालयों में हैं खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूलों में खेल मैदानों की कमी, घिसट रहा खेल, जिले में महज 15 सहायता प्राप्त विद्यालयों में हैं खेल मैदान
रायबरेली जिले के माध्यमिक विद्यालयों में खेल मैदानों की भारी कमी है। मौजूदा मैदानों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। छात्र-छात्राओं को अभ्यास के लिए गांव या कस्बे के मैदानों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु भी अन्य स्थानों की तलाश करनी पड़ती है।
जिले में 46 राजकीय और 46 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। 250 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय भी संचालित हैं। खेल मैदान की बात की जाए तो शहर के राजकीय विद्यालय के पास पर्याप्त जगह वाले दो खेल मैदान हैं। इनमें से एक मैदान खेलकूद के उपयोग में नहीं आता है। वहीं करीब 15 सहायता प्राप्त विद्यालयों में खेल मैदान मौजूद हैं। इनमें से गिने-चुने स्कूल ही अपने मैदानों की व्यवस्था दुरुस्त रख पाते हैं। जिन स्कूलों में खेल मैदान हैं वहां पर हर दिन आठवें पीरियड में पीटी और खेलकूद का आयोजन होता है। बजट की बात की जाए तो हर साल खेलों के लिए करीब 50 हजार रुपये आता है। इसी से खेल सामग्री और अन्य खेलकूद संबंधी आयोजन होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।