{"_id":"688e0b44849571801601515a","slug":"video-people-of-dharmanagar-rambagh-area-told-their-problems-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मनगर-रामबाग क्षेत्र में नारकीय हालात; जलभराव, कचरा, असामाजिक तत्वों से लोग त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगर-रामबाग क्षेत्र में नारकीय हालात; जलभराव, कचरा, असामाजिक तत्वों से लोग त्रस्त
पलवल के धर्मनगर और ओल्ड जीटी रोड के रामबाग चौराहा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्याओं ने अब विकराल रूप ले लिया है। अमर उजाला की ओर से शनिवार को आयोजित संवाद में क्षेत्रवासियों ने जलभराव, नालियों की जाम हालत, कचरा प्रबंधन की विफलता, ट्रांसफॉर्मर से बिजली कटौती और असुरक्षा जैसे मुद्दों पर तीखा रोष व्यक्त किया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश होते ही भवन कुंड रोड से धर्मनगर और रामबाग क्षेत्र की सड़कें नालों में तब्दील हो जाती हैं। जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं है और नालियां कचरे व गोबर से जाम हैं। हल्की सी बारिश से ही हर बार 6 से 8 घंटे तक पानी भरा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।