{"_id":"6a6b14d2ca4aea894e0f5516","slug":"video-police-ki-pathshala-organized-at-the-government-school-in-abhaypur-panchkula-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में अभयपुर के सरकारी स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में अभयपुर के सरकारी स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गांव अभयपुर स्थित राजकीय विद्यालय में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना पंचकूला की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। सोशल मीडिया पर आने वाले फर्जी लिंक, लॉटरी, केवाईसी अपडेट और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके भी समझाए गए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। छात्रों ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।