{"_id":"683850a3d4e9cc25e90af315","slug":"video-asian-senior-jiujitsu-championship-bronze-medalist-seema-welcomed-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सीमा का किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सीमा का किया गया स्वागत
सीमा कुमारी का वीरवार को जिला पहुंचने पर डे होटल में शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया व कोच प्रवीन नांदल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सीमा कुमारी ने 23 से 26 मई तक अम्मान जार्डन में आयोजित 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
कोच प्रवीन नांदल ने बताया कि सीमा कुमारी पिछले दो साल से माॅडल टाउन स्थित नांदल फिटनेस जीम में जीजूत्सु ( जुडो- रेसलिंग से मिलकर बना खेल ) का अभ्यास कर रही है। इस दौरान वह राज्य स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। सीमा पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेली और कांस्य पदक जीत देश का मान बढ़ाया है। अब सीमा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। लड़कियां सीमा से प्रेरणा लेकर खेलों में उत्साह से भाग लेंगी और इसी तरह देश व अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ी सीमा ने बताया कि वह पंजाब के पठानकोट की रहने वाली है। उसके पिता मदन लाल किसान हैं व माता कमलेश कुमारी गृहिणी है। वे तीन बहन- दो भाई हैं। वह तीसरे नंबर की है। उसका बचपन से खेलों में रुझान रहा है। पिता व परिवार का पूरा सहयोग मिलने से वह दो साल पहले अपने मामा इसराना निवासी संजीव के पास रहने आई थी। वे ही उसे नांदल फिटनेस जीम में अभ्यास के लिए भेजने लगे और
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।