Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : INLD came out in protest against disrespecting the statue of Tau Devi Lal in Panipat
{"_id":"67f634f4ee1188f6e70fa3c8","slug":"video-inld-came-out-in-protest-against-disrespecting-the-statue-of-tau-devi-lal-in-panipat-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में ताऊ देवीलाल की प्रतिमा अनादर करने के विरोध में उतरी इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में ताऊ देवीलाल की प्रतिमा अनादर करने के विरोध में उतरी इनेलो
इनेलो ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनादर के मामले में जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ एसपी को मामले में कार्रवाई के लिए शिकायत दी।
जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि ताऊ देवीलाल जननायक हैं। उन्होंने प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में आदर्श स्थापित किए हैं । उनकी प्रतिमा का इस तरह से अनादर करना उचित नहीं है। युवा पीढ़ी को महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए।
विदित है कि शहर के सोशल मीडिया में ताऊ देवीलाल की एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुई। यह वीडियो इनेलो नेताओं के पास पहुंची तो उन्होंने वीडियो के बारे में पता लगाया। यह पानीपत के ताऊ देवीलाल पार्क स्थित पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की प्रतिमा के आगे बनाई मिली। युवती के बारे में पता लगाया तो वह जिले के झांबा गांव की मिली। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसके विरोध में कमेंट आना शुरू हो गए। इसके बाद युवती ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंड से हटा दिया था। उन्होंने एक अन्य वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर बनाया और इस बारे में माफी मांगी।
पहले भिवानी में आया में आया था वीडियो
इससे भिवानी जिले के धनाना गांव के कुछ युवकों का प्रतिमा के ऊपर चढ़कर वीडियो सामने आया था। एक युवक प्रतिमा के कंधे पर चढ़कर नाच रहा था और नीचे खड़े दूसरे युवक उसका वीडियो बना रहे थे। इस रील के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना भी लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।