{"_id":"693fe497a757a914ab0de20b","slug":"video-long-queues-of-patients-at-the-hospital-opd-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: अस्पताल की ओपीडी में सुबह से लगी मरीजों की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: अस्पताल की ओपीडी में सुबह से लगी मरीजों की लंबी लाइन
सर्दी बढ़ने से और चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश के बाद से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को अस्पताल की ओपीडी बंद रहने से सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों से ज्यादा रही। भीड़ बढ़ने से मरीजों को ठंडे फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। वहीं सोमवार को अस्पताल में कफ सिरप खत्म होने से मरीजों को बाहर से खरीदना महंगा पड़ा। चिकित्सकों के दो बजे से पहले ही ओपीडी पंजीकरण बंद करने से मरीजों को बिना दवा व इलाज के ही लौटना पड़ा।
सर्दी बढ़ने के साथ निजी और जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी लगभग 1700 रही। इसमें सबसे ज्यादा फिजिशियन के मरीज रहे। मरीजों को भीड़ बढ़ने से बैठने के लिए बैंच नहीं मिल पाए जिससे उन्हें फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। किशनपुरा निवासी संतोष और उसके बेटे आर्यन ने बताया कि वे बुखार की दवा लेने के लिए अस्पताल आए थे। पंजीकरण करवाने में पहले आधा घंटा लगा उसके बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर लंबी लाइन होने से उन्हें बैठने के लिए बैंच भी नहीं मिले जिससे उन्हें फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। बीच में ही चिकित्सकों के चाय-पानी का समय होने के कारण दस मिनट ओपीडी बंद होने से उन्हें ज्यादा परेशानी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।