{"_id":"6a1d8c1dd5fb7ef5ec030f47","slug":"video-police-arrested-two-in-junaid-murder-case-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जुनैद की हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जुनैद की हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीआईए-1 की टीम ने बकरीद पर विद्यानंद कॉलोनी में जुनैद की चाकू मारकर हत्या करने के दो आरोपियों सहारनपुर के खंडलाना निवासी सुनील उर्फ पा व सोनू निवासी धूप सिंह कॉलोनी को रविवार देर शाम उग्राखेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने वीरवार को मूल रूप से बिजनौर के शेरकोट निवासी महताब ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह विद्यानंद कॉलोनी में रहता है। तीन माह पहले दीपक के साथ उसका झगड़ा हुआ था। जिसमें उनका फैसला हो गया था। लेकिन वह उनसे रंजिश रखने लगा था। बकरीद का त्योहार मनाने के बाद वह अपने दोस्त जुनैद, शोएब व साहिल के साथ घूम रहा था। भाई भतीजा चौक पर सुनील, दीपक और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया था। चाकू लगने से जुनैद की मौत हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी।
रविवार रात को पुलिस ने उग्राखेड़ी मोड के पास से दो आरोपियों सुनील उर्फ पा व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह तीन माह पहले दीपक के साथ हुए झगड़े का बदला लेना चाहते थे। इसी रंजिश में उन्होंने महताब व उसके दोस्तों पर हमला किया था। जिसमें जुनैद की चाकू लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उनके कब्जे से हत्या की वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।