{"_id":"69f34251a974b0401f0b3125","slug":"video-bharatiya-kisan-union-protest-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ओर से वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने इसे किसानों के लिए डेथ वारंट बताते हुए कहा कि इस तरह के समझौते से देश की खेती, डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। उनका कहना था कि विदेशी कंपनियों और उत्पादों के बढ़ते प्रभाव से भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे।
किसान नेताओं ने संदर्भ देते हुए कहा कि जैसे अंग्रेज व्यापार के बहाने भारत आए और लंबे समय तक शासन किया, उसी तरह अब अमेरिका की नजर भारत की खेती और डेयरी सेक्टर पर है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यह डील लागू होती है तो देश में विदेशी डेयरी उत्पादों का दबदबा बढ़ेगा, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।