Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Following the discovery of irregularities during an inspection, the Food and Supplies Department suspended ration supplies to all three depots until further orders.
{"_id":"6a58de0591883e680e0a4a41","slug":"video-following-the-discovery-of-irregularities-during-an-inspection-the-food-and-supplies-department-suspended-ration-supplies-to-all-three-depots-until-further-orders-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बरसात में भीगा राशन सुखाकर बांटने का आरोप, तीन डिपो की सप्लाई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बरसात में भीगा राशन सुखाकर बांटने का आरोप, तीन डिपो की सप्लाई निलंबित
रेवाड़ी। बरसात में भीगे राशन को सूखाकर बीपीएल परिवारों में बांटने के आरोपों के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने संबंधित डिपो होल्डर से जुड़े तीन राशन डिपो की सप्लाई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। विभागीय जांच में राशन के रखरखाव में कई खामियां मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।
दरअसल, नई आबादी क्षेत्र के डिपो होल्डर का सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन अंबेडकर चौपाल में रखा हुआ था। पिछले सप्ताह हुई बारिश के दौरान वहां रखे 45 कट्टे गेहूं और 20 कट्टे चीनी पानी में भीग गए थे। भीगने के कारण राशन से बदबू आने लगी। आरोप है कि डिपो होल्डर ने खराब हुए गेहूं और चीनी को सूखाकर लाभार्थियों में वितरित करने की तैयारी की। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत विभाग को दी गई।
दो सदस्यीय टीम ने की जांच: शिकायत मिलने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में राशन को खुले में रखने, बारिश से भीगने और उसे सूखाने सहित कई खामियां पाई गईं। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने संबंधित डिपो होल्डर से जुड़े तीन डिपो की सप्लाई आगामी आदेशों तक रोक दी है। इनमें वार्ड नंबर-25 का डिपो, नई आबादी और छिपटवाड़ा क्षेत्र के डिपो शामिल हैं।
शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई: जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितेश सिंगला ने बताया कि डिपो होल्डर के खिलाफ राशन के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत मिली थी। विभागीय जांच में खामियां पाए जाने के बाद तीनों डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।